गोंडा: धर्मेई गांव में इंसाफ न मिलने से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, भारी भीड़ हुई शामिल
Gonda, Gonda | Jan 28, 2025 मंगलवार शाम 6 बजे इटियाथोक थाना क्षेत्र के धर्मेई गांव में शव रखकर पीड़ित परिजनों ने आक्रोश जताया व प्रदर्शन किया। मौके पर भारी भीड़ के साथ पुलिस टीम जमा रही। धर्मेई के ककरहवा चौराहा पर मृतक का शव रखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।परिजन कह रहे की जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा शव को नहीं जलाया जाएगा। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।