आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन परियोजना कमेटी नबीनगर की ओर से सेक्टर-12 अंतर्गत टंडवा एवं बसडीहा पंचायत में पंचायत स्तरीय कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर टंडवा पंचायत के मनरेगा भवन परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दोनों पंचायतों की सेविका, सहायिका एवं गार्जियन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष विपिन कुमार ने संगठन की आवश्यकता, उद्देश