भोरे: दीघवा गांव में SDPO के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 5 लाख का चरस हुआ बरामद, मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में 5 लाख का चरस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में की गई। उनको गुप्त सूचना मिली थी कि दीघवा गांव में शिवानंद दुबे उर्फ गोलू दुबे के द्वारा अपने शौचालय की टंकी के छत पर बैठकर चरस की बिक्री की जा रही है।