शिकोहाबाद: थाना मटसेना की पुलिस टीम ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वाँछित एक अभियुक्त लोकेन्द्र सिंह पुत्र भगवती प्रसाद को बुधवार शाम पांच बजे करीबन गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लोकेन्द्र सिंह उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।