डुमरा: सीतामढ़ी में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता मुहिम, DM रिची पांडेय ने जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी समाहरणालय से तीन दिवसीय जन-जागरूकता रथ अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। अदिथि संस्था के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों और संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को मानव तस्करी सहित विभिन्न चीजों को लेकर जागरूक किया जाएगा।