झालरापाटन: खेड़ी बोसर में जंगली जानवरों का शिकार करते समय फायरिंग, किशनपुरा के मजदूर के कंधे में लगा छर्रा, आरोपी फरार
खेड़ी बोसर गांव में एक मजदूर गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल पुलिस ने गुरुवार सुबह 10 बताया घटना उस समय हुई जब किशनपुरा गांव का हरीबल्लभ खानपुर से मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। खेड़ी बोसर गांव में सड़क के पास कुछ युवक जंगली जानवरों का शिकार कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने बंदूक से फायर कर दिया।फायरिंग में छर्रा शिकार की बजाय हरीबल्लभ के कंधे में जा लगी।