🇮🇳 कुनकुरी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित
जशपुर जिले के कुनकुरी में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है।
तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने लोयोला कॉलेज से जय स्तंभ चौक तक प्रस्तावित यात्रा मार्ग और मंचीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बारिश के मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
हजारों स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा एवं आमजन हाथों में तिरंगा लेकर इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होंगे।
🇮🇳 जय हिं�
Sanna, Jashpur | Aug 6, 2026