Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image

लाडवा विधानसभा में 217 बीएलओ ने 197903 वोटरों में से 160160 यानी 81 फीसदी मतदाताओं को बांटे एन्यूमरेशन फार्म : अनुभव मेहता -एसडीएम अनुभव मेहता ने बूथ संख्या 43 गांव ध्यांगला में विशेष गहन पुनरीक्षण का किया निरीक्षण लाडवा, 20 जनू। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि लाडवा विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। लाडवा विधानसभा के 197903 वोटरों के लिए 217 बीएलओ एन्यूमरेशन फार्म बांटने का कार्य कर रहे हैं। अब तक 160160 यानी 81 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शनिवार तक 69 बूथों पर 90 फीसदी से ज्यादा कार्य को पूरा कर लिया है, जबकि 88 बूथों पर 75 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है। एसडीएम अनुभव मेहता ने शनिवार को बूथ संख्या 43 गांव ध्यांगला में विशेष गहन पुनरीक्षण का निरीक्षण किया। एसडीएम अनुभव मेहता ने निरीक्षण के दौरान एसआईआर कार्य से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया, जिसमें बीएलओ ऐप पर फॉर्म भरते समय प्रीवियस मैपिंग डाटा किस प्रकार प्राप्त होता है, कौन-कौन सी जानकारी स्वत: (ऑटो फिल) उपलब्ध होती है तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीएम अनुभव मेहता ने कार्य की बारीकियों को समझाने के साथ-साथ गांव के सम्मानित नागरिकों से भी इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ फिल्ड में नागरिकें के साथ अत्यंत सरल व्यवहार करते हुए कार्य को सकारात्मक सोच के साथ करते रहें और दूसरों के लिए प्रेरणादायक बने। विधानसभा में एसआईआर कार्य कर रहे बीएलओ के कार्यों सराहनीय रहा है। जो लोकतंत्र की मजबूती में जनता का सहयोग लेते हुए इस कार्य को पूर्ण कर रहे हैं।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 20, 2026

MORE NEWS