मुगलसराय: मुगलसराय में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने बिजली विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मुगलसराय के वार्ड नंबर-3 स्थित पासवान बस्ती और नई बस्ती की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली विभाग कार्यालय का आज मंगलवार दोपहर 01 बजे को घेराव किया। महिलाओं ने कहा स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गरीब परिवार परेशान हैं। उन्होंने पुराने मीटर लगाने और बकाया बिल माफ करने की मांग प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने किया।