बटियागढ़: बटियागढ़ के हरसिद्धि माता मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस से योग दिवस तक जारी अभियानों के क्रम में बटियागढ़ में पौधारोपण किया गया, समाजसेवियों ने बटियागढ़ के प्रसिद्ध हरसिद्धि माता मंदिर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया समाजसेवियों ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की अपील की ताकि हमारी प्रकृति हरी भरी रह सके