नारायणपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया नमन
पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस केंद्र, नवगछिया में एसपी वैभव शर्मा सहित वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रसेवा एवं जनसुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।