जरुआखेड़ा के पास पटना-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार -रविवार दर मियानी देर रात करीब 2 बजे की है। सुबह सूचना के बावजूद जीआरपी देर से पहुंची, जिससे शव करीब 6 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा। मृतका की पहचान शांति देवी निवासी मेड़ता निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।