नवाबगंज: बाराबंकी जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, केरलम व तमिलनाडु की जीत पर मिठाई खिलाकर दी गई बधाई
बाराबंकी जिला कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहे पर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक का रविवार 4 बजे आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया एवं पूर्व सांसद पी0एल0पुनिया उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने संगठन की गति और मजबूती पर प्रकाश डालते हुये कहा कि, कांग्रेस का संगठन जिले में पूरी तरीके से तैयार है।