दीपक बिजलवान बने भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी ने जताया भरोसा
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठन में बड़ा दायित्व सौंपते हुए यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता दीपक बिजलवान को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश स्तर पर संगठन में स्थान मिलने के बाद यमुनोत्री क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
दीपक बिजलवान लंबे समय से यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के चलते उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने को पार्टी नेतृत्व के उन पर बढ़ते भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दीपक बिजलवान की राजनीतिक भूमि