भारतीय सेना ने एक बार फिर पेश की इंसानियत की मिसाल।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेज बहाव वाले पानी में एक बेजुबान कुत्ता फंसा नजर आ रहा है। उसे बचाने के लिए सेना के जवान बिना अपनी सुरक्षा की परवाह किए पानी में उतर गए और कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की।
यह तस्वीर बताती है कि वर्दी के पीछे एक बहादुर सैनिक के साथ-साथ संवेदनशील इंसान भी होता है। मुश्किल हालात में एक बेजुबान की जान बचाने के लिए जोखिम उठाने वाले इन जवानों की जज्बे और इंसानियत को सलाम। 🇮🇳