शाहगंज: शाहगंज योगी नाथ तिराहे के पास जमानत कराके लौट रहे दो युवकों को दबंगो ने मारपीट कर किया घायल
सरपतहां क्षेत्र के रुधौली गांव के दो युवक शांति भंग मामले मे जमानत करके लौटते समय शाहगंज योगी नाथ तिराहे के पास देर शाम कुछ दबंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ित ने घटना की सूचना शाहगंज कोतवाली मे लिखित तहरीर दे दिया है।पुलिस मामले में सीसीटीबी फुटेज निकाल कर मामले की जांच कर रही है।