गढ़वा: श्री बंशीधर नगर के चेचरिया पुल के पास पुल यमुना ज्वेलर्स दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने नगद एवं आभूषण की चोरी
Garhwa, Garhwa | Mar 4, 2024 श्री बंशीधर नगर शहर में चोरों की सक्रियता बढ़ गयी है। जनरल स्टोर के बाद चोरों ने बीती रात आभूषण दुकान में हाथ साफ किया है।जानकारी के अनुसार विगत रात्रि शहर के बीचोबीच चेचरिया पुल के पास स्थित यमुना ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान से लाखों रुपये के आभूषण एवं नगद की चोरी कर ली है। दुकान की दीवार को काटकर भीतर घुसे चोरों ने लॉकर को तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया।