बेल्थरा रोड: चौरसिया पेट्रोल पंप से उच्चके ने पेटीएम स्वैप मशीन उठाई, सीसीटीवी में बाइक सवार पैकेट में मशीन रखते दिखे
उभांव थाना अंतर्गत बेल्थरारोड चौरसिया फिलिंग सेंटर नामक पेट्रोल पंप से बीती रात बाइक सवार उच्चके, पेटीएम स्वैप मशीन उठा ले गए। जिसका पूरा वीडियो वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया। जो सोमवार को 2 बजे वायरल हो गया। पेट्रोल पंप संचालक अनिल चौरसिया ने मामले को लेकर पुलिस के साइट पर ऑनलाइन मामला दर्ज करा दिया है और कार्रवाई की मांग किया है।