हुज़ूर: दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ, विधायक भगवानदास सबनानी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Huzur, Bhopal | Jun 1, 2026 भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में “विधायक ट्रॉफी 2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू नगर स्थित पुलिस खेल मैदान में हुआ, जहां विधायक भगवानदास सबनानी ने करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया|