कुर्था: अरवल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व मद्यनिषेध को लेकर सघन वाहन जांच अभियान
Kurtha, Arwal | Jul 1, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरवल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं मद्यनिषेध कानून को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।