सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी
कासगंज।
नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक 01 लाख दीपों से रोशन हुए कार्यालय, स्कूल, घर, घाट एवं मंदिर।
शूकर क्षेत्र सोरों जी सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन।
कासगंज ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रथम दिवस पर जनपद कासगंज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ लगभग 01 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से सरकारी कार्यालयों, घरों, मंदिरों, घाटों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का वातावरण प्रकाशमय हो उठा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार, विकास भवन तथा शूकर क्षेत्र सोरों जी स्थित गंगा घाट सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए।
शूकर क्षेत्र सोरों जी में गंगा तट पर दीपों की रोशनी ने श्रद्धा एवं सेवा के संकल्प को नई आभा प्रदान की। घाटों और मंदिरों पर जलते दीपों से मनोहारी दृश्य दिखाई दिया। वहीं जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जनपदवासियों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याण, सेवा एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों की रोशनी में जनपद एकजुट होकर ‘सेवा के प्रकाश’ से जगमगाता नजर आया।
Kasganj, Kasganj | Sep 18, 2026