गिर्वा: राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष जस्टिस रामचंद्रसिंह झाला ने उदयपुर में ली बैठक।
Girwa, Udaipur | Mar 27, 2024 राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष जस्टिस रामचंद्रसिंह झाला ने कहा कि मानवाधिकार आयोग तक छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर शिकायतें पहुंचती है, जबकि उनका निस्तारण निचले स्तर पर आसानी से हो सकता है। बेवजह आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी यथासंभव अपने स्तर पर ही इन समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें।