गिर्वा: उदयपुर एसीबी की टीम ने वल्लभनगर थानाधिकारी के नाम 80 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल के दलाल को पकड़ा
Girwa, Udaipur | Mar 27, 2024 उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की टीम ने वल्लभनगर थाने के एक कांस्टेबल के एक दलाल को थानाधिकारी के नाम से 80 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान कांस्टेबल को भनक पड़ गई तो वह बाईक लेकर फरार हो गया। अब एसीबी की टीम इस मामले में वल्लभनगर थानाधिकारी दीपिका राठौड़ की भूमिका की जांच की जा रही है।