सरकारी अस्पताल के कमरे में अर्धनग्न हालत में सो रहे थे पूर्व सरपंच! पीछे से पहुंची पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर ANM और पत्नी के बीच जमकर हुई हाथापाई! देखिए हरसौरा के नारोल से यह हैरान करने वाली kgb digital media
मामला हरसौरा क्षेत्र के गांव नारोल स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भारी हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, बहरोड़ के रोड़वाल निवासी 53 वर्षीय यशवंत मेघवाल, जो कि सीआरपीएफ (CRPF) से रिटायर्ड हैं और पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं, उप स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में कच्छे और बनियान में सोते हुए पाए गए। जैसे ही इस बात की भनक उनकी पत्नी को लगी, मौके पर ही भारी विवाद शुरू हो गया।
पारिवारिक विवाद और पीछा:
यशवंत की पत्नी का आरोप है कि उनके पति पिछले कुछ समय से उनसे दूरी बनाकर रख रहे थे और बातचीत भी नहीं करते थे। शक होने पर पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति का पीछा किया। पीछा करते हुए जब वे नारोल स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पूर्व सरपंच की पत्नी और वहां तैनात एएनएम (ANM) के बीच पति को लेकर जमकर हाथापाई और थप्पड़-मुक्के चल गए।
पुलिस की कार्रवाई:
हंगामे को बढ़ता देख उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एएनएम ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। थानाधिकारी जनमेजा राम ने बताया कि एएनएम से सूचना मिली थी कि एक महिला और एक युवक अस्पताल में आकर उनके साथ झगड़ा और मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराकर मामले को नियंत्रण में लिया। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।