देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक, लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
देवघर आज 9 मई 2026 को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी आज शनिवार शाम 4:00 बजे सूचना भवन से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य की गति को सुधारने