हुनरमंद हाथ, आत्मनिर्भर भविष्य
दुर्ग जिले के ग्राम बठेना में ग्रामीण महिलाएं अब केवल घर नहीं बना रहीं, बल्कि अपने सपनों और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव भी रख रही हैं।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी द्वारा संचालित 30 दिवसीय रूरल मेसन (राजमिस्त्री) प्रशिक्षण में 35 महिलाएं आधुनिक निर्माण तकनीकों, गुणवत्ता मानकों और सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह पहल प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ रही है।
कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बन रही ये महिलाएं आने वाले समय में मजबूत घरों के साथ आत्मनिर्भर और समृद्ध ग्रामीण समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
#WomenEmpowerment #SkillDevelopment #RuralMason #PMAYG #Durg
@prdcggov @
4 views | Durg, Chhattisgarh | Jun 22, 2026