धामपुर: रेहड़ क्षेत्र के गांव फाजलपुर मच्छमार के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, एक को हायर सेंटर रेफर किया गया
Dhampur, Bijnor | Oct 21, 2026 बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ क्षेत्र के गांव फाजलपुर मच्छमार निवासी नसीम अहमद अपनी पत्नी अख्तरी और मां के साथ मोहम्मदपुर राजौरी से घर लौट रहा था। फाजलपुर मच्छमार के पास एक अन्य बाईक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।जिसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।नसीम अहमद को हायर सेंटर रेफर किया गया।