नबीनगर: नरारीकला से NB वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बीते शाम ग्राम नरारीकला में छापेमारी कर रामसुंदर सिंह एवं अनिल पासवान को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।