बांधवगढ़: मुख्यमंत्री ने 33 लाख हितग्राहियों को दी बड़ी राहत, सिंगल क्लिक से ₹200 करोड़ से ज्यादा पेंशन राशि की ट्रांसफर
उमरिया जिले के हितग्राहियों को भी इस योजना का सीधा लाभ मिला। इस अवसर पर एनआईसी कक्ष उमरिया में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने उपस्थित हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग अमन कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही मौजूद रहे।