मुंगावली: रूहाना गांव से लापता हुआ 60 वर्षीय वृद्ध , सेहराई पुलिस ने किया मामला दर्ज
रूहाना से एक 60 वर्षीय वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार रूहाना निवासी रामकुमार यादव उम्र 33 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को उसके पिता वीर सिंह यादव अपने खेत से बिना बताये कहीं चले गये हैं, फरियादिया की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है