बहराइच: नगर मजिस्ट्रेट ने रोडवेज परिसर में पहुंचकर बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाया
रोडवेज परिसर स्थित मंदिर में बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवा दिया। रोडवेज के एआरएम की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य तत्काल बंद कराते हुए 2 पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई और शांतिपूर्ण ढंग से विवाद सुलझाने का प्रयास किया। जाच जारी।