धौलपुर: प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे के अवसर पर टाउन हॉल में मुख्यमंत्री ने आयोजित किया रोजगार उत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के अवसर पर शनिवार को धौलपुर के नगर परिषद टाउन हॉल, मचकुंड रोड पर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया तथा विभिन्न विभागों में चयनित नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी.