करपी: किंजर में गिरफ्तार शातिर दो महिला ठगों को पुलिस ने जेल भेजा
Karpi, Arwal | Apr 4, 2026 किंजर में गिरफ्तार दो सातीर महिला ठगों को पुलिस ने शनिवार को दोपहर 3:00 बजे जेल भेज दिया। जहानाबाद जिले के मीरगंज गांव निवासी सरोज देवी ने उक्त दोनों महिला को किंजर पाली मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के निकट से पड़कर किंजर थाना को सौंप दिया था। पूछताछ एवं जांच के आधार पर कई मामले सामने आए जिसमें दोनों महिला ठगों ने नगदी समेत जेवरात की ठगी की थी।