सदर: साधु बनकर महिलाओं की अंगूठी उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jun 27, 2026 मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा की टीम ने साधु का भेष धारण कर महिलाओं को झांसे में लेकर अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त साकिब नाथ और अरुण को भिठौली फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।