हज़ारीबाग: हजारीबाग के कालीबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल में शिक्षा की अनूठी थीम
हजारीबाग में दुर्गा पूजा के अवसर पर कालीबाड़ी स्थित जय मां काली पूजा समिति का पंडाल लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दे रहा है। इस बार पंडाल को शिक्षा की थीम पर तैयार किया गया है, जिसमें प्राचीन काल से लेकर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तक की झलक देखने को मिलती है।