समस्तीपुर: ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में तेजी, एजेंसी को समय पर काम पूरा करने का निर्देश
शहर के ओवरब्रिज की मरम्मत का काम तेज़ी से जारी है। संबंधित एजेंसी को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत की बात यह है कि पुल के सभी एक्सपेंशन जॉइंट हटा दिए गए हैं। साथ ही, दो स्लैब उठाकर उनके नीचे लगे बेयरिंग भी सफलतापूर्वक बदल दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित समय के भीतर शेष कार्य भी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है|