कांके: रांची के धुर्वा स्थित दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2025 रांची के धुर्वा स्थित एक दुकान में बुधवार देर रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकान का नाम रंगोली स्वीट्स बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।