शिवपुरी नगर: विवाहिता पर पति और परिजनों की हैवानियत, राजस्थान में देह व्यापार और डांसर बनाने का दबाव
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम अगर्रा के एक युवक और उसके परिजनों द्वारा एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसे राजस्थान ले जाकर अनैतिक कार्यों के लिए मजबूर करने का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर शिवपुरी पहुँची, जहाँ उसने आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।