Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

टोंक: सदर थाना में खड़े जप्त ट्रैक्टर के पार्ट्स चोरी की शिकायत पीड़ित ने एसपी ऑफिस में दी

Tonk, Tonk | Apr 26, 2026

MORE NEWS

टोंक के मालपुरा से बड़ी खबर 
बारिश के पानी में दौड़ा विद्युत करंट 
 बिजली के पोल से पानी करंट दौड़ने से युवक की मौत 
मालपुरा निवासी युवक राहुल पुत्र रामसहाय वर्मा की हुई मौत
महावीर मार्ग बाज़ार में हुआ हादसा, पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में 
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने,पुलिस जुटी मामले की जांच में
#tonk #tonknews #havirain #ElectricityAccident #electricity @followers #nonfollowers #mansoon

टोंक के मालपुरा से बड़ी खबर बारिश के पानी में दौड़ा विद्युत करंट बिजली के पोल से पानी करंट दौड़ने से युवक की मौत मालपुरा निवासी युवक राहुल पुत्र रामसहाय वर्मा की हुई मौत महावीर मार्ग बाज़ार में हुआ हादसा, पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने,पुलिस जुटी मामले की जांच में #tonk #tonknews #havirain #ElectricityAccident #electricity @followers #nonfollowers #mansoon

Tonk, Tonk | Jul 28, 2026

Tonk, Tonk | Jul 28, 2026

बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें
चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने में बरती जाए पूरी सख्ती :
 पंचायती राज मंत्री

चारागाह हमारी अमूल्य संपत्ति, अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध दर्ज हो एफआईआर, ग्राम पंचायतों को बनाया जाए और अधिक प्रभावी

जयपुर, 28 जुलाई। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित पंचायती राज सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में वर्ष 2024-25, वर्ष 2025-26 एवं वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं, स्वामित्व योजना तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समुदायों को आवासीय पट्टों के वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मंत्री श्री दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रक्रियाधीन मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक बजट घोषणा आमजन से किया गया संकल्प है, इसलिए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।

चारागाह भूमि पर बढ़ते अतिक्रमणों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए श्री दिलावर ने कहा कि चारागाह हमारी अमूल्य सार्वजनिक संपत्ति है और इसकी सुरक्षा प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में चिन्हित 200 बड़े अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकता अनुसार एफआईआर दर्ज कर कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे किए गए हैं। यदि चारागाह भूमि ही समाप्त हो जाएगी तो गौवंश के लिए चराई की व्यवस्था कैसे होगी। उन्होंने कानून के सभी प्रावधानों का उपयोग करते हुए चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा चारागाह विकास समितियों का पुनर्गठन करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री ने कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 प्रकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने जिन पांच जिलों की जांच पूरी हो चुकी है, वहां अयोग्य अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त करने तथा शेष मामलों को अग्रिम जांच के लिए एसओजी को भेजने के निर्देश दिए।

श्री दिलावर ने कहा कि ग्राम पंचायतें गांवों की सरकार हैं और उन्हें अधिक सक्षम, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से पंचायत स्तर पर सुशासन को और मजबूत करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नशामुक्त पंचायती राज संस्थाओं के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मंत्री ने शराब का सेवन करने तथा गुटखा खाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि पंचायती राज संस्थाओं में अनुशासन एवं स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

बैठक में शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#jaipur MADAN DILAWAR #BJPGovernment #bhajanlalasharma #madandilawar

बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने में बरती जाए पूरी सख्ती : पंचायती राज मंत्री चारागाह हमारी अमूल्य संपत्ति, अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध दर्ज हो एफआईआर, ग्राम पंचायतों को बनाया जाए और अधिक प्रभावी जयपुर, 28 जुलाई। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित पंचायती राज सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में वर्ष 2024-25, वर्ष 2025-26 एवं वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं, स्वामित्व योजना तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समुदायों को आवासीय पट्टों के वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री श्री दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रक्रियाधीन मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक बजट घोषणा आमजन से किया गया संकल्प है, इसलिए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। चारागाह भूमि पर बढ़ते अतिक्रमणों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए श्री दिलावर ने कहा कि चारागाह हमारी अमूल्य सार्वजनिक संपत्ति है और इसकी सुरक्षा प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में चिन्हित 200 बड़े अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकता अनुसार एफआईआर दर्ज कर कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे किए गए हैं। यदि चारागाह भूमि ही समाप्त हो जाएगी तो गौवंश के लिए चराई की व्यवस्था कैसे होगी। उन्होंने कानून के सभी प्रावधानों का उपयोग करते हुए चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा चारागाह विकास समितियों का पुनर्गठन करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 प्रकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने जिन पांच जिलों की जांच पूरी हो चुकी है, वहां अयोग्य अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त करने तथा शेष मामलों को अग्रिम जांच के लिए एसओजी को भेजने के निर्देश दिए। श्री दिलावर ने कहा कि ग्राम पंचायतें गांवों की सरकार हैं और उन्हें अधिक सक्षम, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से पंचायत स्तर पर सुशासन को और मजबूत करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नशामुक्त पंचायती राज संस्थाओं के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मंत्री ने शराब का सेवन करने तथा गुटखा खाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि पंचायती राज संस्थाओं में अनुशासन एवं स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। बैठक में शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। #jaipur MADAN DILAWAR #BJPGovernment #bhajanlalasharma #madandilawar

Tonk, Tonk | Jul 28, 2026