बहराइच: मटेरा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टैंपो को मारी टक्कर, एक की हुई मौत; चालक घायल
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेरा चौराहे के पास गोंडा से टेंपो पर बैठकर घर आ रहे थे। जैसे ही मटेरा चौराहे के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।