बहराइच: आसाम चौराहा सहित शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों से अवमुक्त कराए गए चार बाल श्रमिक
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित आसाम चौराहा मल्हीपुर रोड व आसाम रोड से चार बाल श्रमिक अलग-अलग प्रतिष्ठानों से अवमुक्त कराए गए हैं। श्रम विभाग, देहात संस्था व एएचटीयू द्वारा बाल श्रम और अवमुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को यह कार्यवाही की गई है जहां प्रतिष्ठानों मे ऑटो गैराज होटल एवं ढाबे आदि शामिल है। बच्चों को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया