बहराइच: अशरफा के पास ई-रिक्शा पलटने से हूई एक व्यक्ति की मौत मामले पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात चालक पर मुक़दमा दर्ज
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित अशरफा के पास एक मई को दरगाह मेला आये सिद्धार्थनगर निवासी चौथी की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गयी थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले मे मृतक के पुत्र की तहरीर पर थाना दरगाह पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।