गुमला: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सदर अस्पताल, 100 बेड पर 200 मरीजों का इलाज
Gumla, Gumla | Apr 4, 2026 जिला का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सा केंद्र सदर अस्पताल इन दिनों डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों के 34 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 14 डॉक्टर ही प्रतिनियुक्त हैं। इसके अलावा 9 डॉक्टर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कार्यरत हैं। यानी कुल 23 डॉक्टरों के भरोसे पूरे जिले के मरीजों का इलाज चल रहा है। लोगों ने अतिरिक्त चिकित्सकों की मांग की.