शाहजहांपुर: मदनापुर थाना क्षेत्र में होली के दिन बुजुर्ग और उनके बेटे पर हुआ हमला, बेटे ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
दरअसल मदनापुर में एक परिवार ने बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि होली पर बुजुर्ग पर हमला के बाद बुजुर्ग वेंटिलेटर पर है और हमला करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियो की गिरफ्तारी न होने से परिवार के लोगों ने अपनी जान का खतरा बताया है।