कसिया: बड़हरा में तहसील आपके द्वार के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया की अध्यक्षता में लगा चौपाल, 13 मामलों 04 का निस्तारण
कसया तहसील क्षेत्र गांव बड़हरा में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 13 मामले आये, जिसमें 04 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन ने स्थलीय निरीक्षण कर सम्बंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिया है।