माण्डल: मांडल में रोड रोलर से टक्कर में बाइक सवार युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल
मांडल। थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक रतन पुत्र रमेश ओड की मौत हो गई। खड़ेश्वर जी मंदिर क्षेत्र निवासी रतन बाइक से बरण गांव जा रहा था, तभी सामने से आ रहे रोड रोलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। गंभीर घायल युवक को 108 एंबुलेंस से मांडल उप जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।