बेगूसराय: ममता होटल के पास अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक वॉलीबॉल खिलाड़ी को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में वॉलीबॉल खिलाड़ी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।वही गोलीबारी की घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है।