मेहदावल: बसवारी–सिकरीगंज जर्जर पुल बंद होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, विरोध के बाद खुलवाया गया रास्ता
संतकबीरनगर। राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण और कुआनो नदी पर बने जर्जर बसवारी–सिकरीगंज पुल की मरम्मत के नाम पर आवागमन बंद किए जाने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के पुल को पूरी तरह बंद किए जाने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को गंभीर होते देख संबंधित विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और फिलहा