कटघोरा: भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बांकीमोंगरा मंडल में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी की नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का गम्छा और श्रीफल देकर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।