पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, परिसर में तलाशी जारी
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की एक बार फिर से धमकी मिली है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बिहार विधानसभा को खाली कराया गया और बिहार विधानसभा की तलाशी भी ली जा रही है। बिहार विधानसभा में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है और लगातार पूरे परिसर की जांच की जा रही है। बता दें कि मेल के जरिए या धमकी दी गई है जिसके बाद से प्रशासन अलर्ट बोर्ड में आ गया है